Macronews

The information your need

पूर्व प्रमुख जनार्ध्दन सिंह नहीं रहे,लगातार 32 वर्षो तक रहे थे प्रमुख,पार्थिव शरीर पहुँचा मदनपुर प्रखंड कार्यालय,शोक सभा की लगा तांता

पूर्व प्रमुख साहब की निधन की खबर फैलते ही दर्शन के लिए लोगो का भिड उमड पड़ा,पार्थिव शरीर को मदनपुर प्रखंड मुख्यालय लाया गया।

चितरंजन कुमार-

औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के प्रथम प्रमुख रहे जनार्ध्दन प्रसाद सिंह का हृदय गति रुक जाने से निधन गुरुवार को उनके पैतृक गांव संढैल में हो गया है,वे करीब अस्सी वर्ष के थे।वे काफी दिनों अस्वस्थ चल रहे थे।निधन की खबर फैलते ही दर्शन के लिए लोगो का भिड उमड पडा।पार्थिव शरीर को प्रखंड मुख्यालय लाया गया।जहां बीडीओ कुमुद रंजन,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पंकज चन्द्रवँशी,उप प्रमुख प्रतिनिधि उदय यादव व्यापार मंडल अध्यक्ष पियूष रंजन उर्फ रिशु सिंह,घटराइन पंचायत के मुखिया सजंय यादव, मुखिया प्रतिनिधि प्रफुल सिंह,बनिया के पंचायत समिति के सदस्य उमेश कुमार यादव,नरेश कुमार सिंह,पैक्स अध्यक्ष सह हम पार्टी के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह,पैक्स अध्यक्ष मनोरंजन सिंह, निराश कुमार अनुज सिंह,पूर्व पैक्स अध्यक्ष सतीश पाठक,पंचायत समिति प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह,जदयू तकनीकी सेल के जिला अध्यक्ष शिवपूजन यादव तथा खादी ग्रामोधोग के जिला अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव,लव सिंह,चन्दन कुमार,पृथ्वी कुमार सिंह,एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्पांजलि व श्रध्दांजलि अर्पित किया।

शोक सभा का हुआ आयोजन

मदनपुर प्रखंड कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया गया। दो मिनट मौन धारन कर पूर्व प्रमुख जनार्धन प्रसाद सिंह के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।मुखिया सजंय यादव ने बताया कि पूर्व प्रमुख जनार्ध्दन प्रसाद सिंह प्रखंड सृजन के बाद लगातार 27 वर्षों तक प्रमुख रहें।इस दौरान नीमा आजन पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पंचायती राज गठन के बाद प्रथम चुनाव 2001 में भी प्रमुख बने और पांच साल प्रमुख रहे थे।

पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता रविंद्र कुमार सिन्हा ने कहां की सामाजिक समरसता बनाए रखने में जनार्धन बाबू का अहम योग्यदान रहा था।आजीवन गरीब,मजदूर और किसानों के हक हकूक के लिए संघर्ष करते रहे।उपस्थित लोगों ने कहा कि उनके निधन से भारी क्षति हुई है,जिसकी भरपाई नहीं किया जा सकता है।

Macronews

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *