रॉकी दूबे, ओबरा
फेसर थाना क्षेत्र के फेसर गांव में गोलीबारी की घटना प्रकाश में आया है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है घटना में 40 वर्षीय महिला मुन्नी देवी गोली लगने से बाल-बाल बच गई। सूचना मिलते ही फेसर थाना दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की। जानकारी देते हुए फेसर थाना अध्यक्ष रामविलास यादव ने बताया कि घटनास्थल से एक खोखा भी पुलिस ने बरामद किया है। मामले को ले मुन्नी देवी द्वारा फेसर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया गया है जिसमें गांव के ही पिंटू यादव व नीरज गुप्ता को आरोपित बनाते हुए फेसर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।










Leave a Reply