चितरंजन कुमार-
औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के पाठक बिगहा रोड स्थित एक निजी भवन में अखिल भारतीय दुसाद उत्थान परिषद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता चंदेश्वर पासवान व संचालन जय पासवान ने किया। इस दौरान अखिल भारतीय दुसाध परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया गया। इसके पश्चात समाज के उत्थान को लेकर विचार विमर्श किया गया।मदनपुर के जिला पार्षद विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि इस वर्ग के लोग अगर अपना उत्थान चाहते हैं तो अपने अपने बच्चों को शिक्षित करें। जिसके पास शिक्षा होगा उसकी उन्नति खुद ब खुद हो जाएगी। आज के परिवेश में अपने बाल बच्चे को शिक्षा ग्रहण कराना ही सबसे मूलभूत कार्य में से एक है। शिक्षा ना रहने के कारण ही आज हमारे समाज के लोग पिछड़ेपन का शिकार हुए हैं। हम सभी को सरकार से जो सुविधा मिल सका है उसका भी हम सभी 70% उपयोग नहीं कर पाते। मौके पर पड़ रहा व पंचायत के मुखिया अनिल पासवान कर्मा भगवान के मुखिया वीरेंद्र पासवान राजेश्वर पासवान अशोक पासवान पूर्व प्रमुख उत्तम पासवान पूर्व उप प्रमुख लवलेश पासवान संजय पासवान नरेश पासवान विजय पासवान प्रवीण पासवान प्रखंड अध्यक्ष बली गहलोत निरंजन पासवान सत्येंद्र पासवान इंद्रदेव पासवान नरेश गहलोत रणविजय पासवान शिक्षक मधुरेंद्र कुमार पासवान इंदु पासवान संतोष पासवान गोल्डन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।











Leave a Reply