औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव बुधवार को वार स्थित एक निजी भवन में कराया गया। सर्वसम्मति से प्रवीण कुमार सिंह उर्फ शमशेर सिंह को निर्विरोध जदयू का प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया गया। ज्ञात हो कि औरंगाबाद जिले में सभी प्रखंडों में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया जा रहा है।
बुधवार को हुए चुनाव प्रक्रिया में वार में मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव के लिए बैठक आयोजित की गई। मदनपुर चुनाव के पर्यवेक्षक अशोक कुमार सिंह और संजय कुमार सिंह के उपस्थिति में प्रवीण कुमार उर्फ शमशेर सिंह को निर्विरोध जदयू का प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया गया। 
वहीं इस दौरान जदयू के वरिष्ठ नेता टुनटुन सिंह ,बबलू कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, संजय सिंह, मनोरमा देवी सहित जदयू के अन्य सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।प्रवीण कुमार सिंह उर्फ शमशेर सिंह ने बताया कि 2 महीना पूर्व मुझे जदयू का कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया था। मैं जब से मदनपुर जदयू के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष के मनोनीत हुआ था तब से लगातार प्रखंड में जदयू के संगठन को मजबूत करने के लिए जी तोड़ मेहनत किया। <img
आज उसका परिणाम रहा कि मैं पुनः प्रखंड अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया हूं ।शमशेर सिंह ने बताया कि मैं जब से जदयू पार्टी से जुड़ा हूं तब से मुझे कोई पद की लोभ नहीं है। मैं सिर्फ और सिर्फ अपने जदयू पार्टी के लिए समर्पित रहता हूं । 
अपने नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पद चिन्हों पर चलकर प्रखंड में जदयू के संगठन की मजबूती के लिए नीतीश कुमार के द्वारा किए गए कार्य को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहता हूं।











Leave a Reply