मदनपुर थाना क्षेत्र के माया बिगहा से एक खबर सामने निकलकर आ रही है।बताया जा रहा है कि एक घर मे बच्चे का शव गाड़ा हुआ है।सूचना मिलते ही मदनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार बताया जा रहा है कि माया बिगहा गांव में एक घर मे लगभग 10 से 12 वर्ष के एक बच्चे का उसी के घर में जमीन में लाश गड़ा हुआ है। हालाकि खबर लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो पाया है की मामला क्या है। लेकिन आसपास के लोग रविवार की सुबह से ही घर के इर्दगिर्द भीड़ जमा हो गया हैं। पुलिस भी मौके पर पहुंच कर एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।चर्चा है कि स्व विनय सिंह की पत्नी अपने बच्चे को हत्या कर अपने ही घर मे गाड़ दी है।जब आसपास के लोगों को घर निकला गन्ध जब आया तो पूरे गांव में इसकी हल्ला हुई।तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई,पुलिस मौके पर पहुंच कर घर को सील कर दिया है।एफएसएल की टीम को सूचना दी गई है।इस मामले को लेकर स्थानीय लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे है।लेकिन यह तभी पता चलेगा जब घर मे खुदाई की जाएगी।
देव मोड़ समीप माया बिगहा में एक घर मे बच्चे की शव होने की सूचना पर पहुचीं पुलिस,एक महिला गिरफ्तार











Leave a Reply