Macronews

The information your need

नीतीश की सरकार दोहरे नीति की सरकार, लोजपा कार्यकर्ताओं ने की इस्तीफे की मांग

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित लोजपा (रामविलास) कार्यालय से दाउदनगर प्रभारी बिजेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बिहार के वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। सरकार दावा कर रही है कि बिहार में शराबबंदी पूर्ण रूप से लागू है पर आए दिन शराब पीने के कारण ना जाने कितने लोगों ने अपनी जान तक गंवा दी। आज शराब का ही देन है कि छपरा जिले में 5 लोगों की मौत हो गई। जिसका लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यकर्ताओं ने घोर निंदा करते हुए बताया कि यह सरकार लोगों को दोहन करने वाली सरकार है। इस सरकार में लूटमार, हत्या, बलात्कार जैसी संगीन अपराध अपने अंतिम छोर पर है। इस सरकार द्वारा संचालित राज्य के सभी योजना में लूट मची हुई है। योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है। सरकार दावा कर रही है कि लोगों के घर तक हम शुद्ध पेयजल पहुचाएंगे पर किसी के घर में शुद्ध पेयजल का एक बूंद भी नहीं पहुंच पा रहा है। आवास योजना, मनरेगा, सात निश्चय योजना सहित अन्य सभी योजनाओं में लूट मची हुई है। यह सरकार दोहरे नीति की सरकार है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि नीतीश कुमार तुमसे बिहार संभलने वाला नहीं है। इसलिए यथाशीघ्र बिहार की जनता इस्तीफे के लिए मांग करती है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेश पासवान, पार्टी के वरिष्ठ नेता राजाराम पासवान, उपेंद्र पासवान, सिरजानंद पांडे, काशी सोनी, रामराज यादव, रामप्यारे ठाकुर, कृष्णा पासवान सहित अन्य लोजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *