Macronews

The information your need

शिक्षकों के समस्या का समाधान एवं बेहतर शिक्षा व्यवस्था कायम करना पहली प्राथमिकता: डॉ० दुर्गा चरण मिश्रा

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड के आदर्श उच्च विद्यालय सुर्खी में बुधवार को शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार डॉ० दुर्गा चरण मिश्रा ने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया एवं उपस्थित शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि पूरे बिहार में वंशवाद और माफिया राज कायम है बिहार के विकास का जो सबसे बड़ा मुद्दा है वह शिक्षा व्यवस्था है बिना शिक्षक के एक बेहतर शिक्षा व्यवस्था की कल्पना नहीं कि जा सकती है बिहार का विकास तभी संभव है जब शिक्षक सही रहेंगे इसलिए सबसे पहले जो शिक्षकों का समस्या है उसके लिए लड़ाई लड़ूंगा और उसके बाद बिहार के शिक्षा व्यवस्था में सुधार करूंगा। उन्होंने कहा कि गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित विधान पार्षद संजीव श्याम जितना भी मुद्दा शिक्षकों के मान सम्मान के लिए और हक के लिए संकल्प लेकर पिछली बार लड़ाई लड़े थे उन्होंने उसका एक भी काम आज तक नही किया है और आज भी माफिया राज के हाथों मे खेल रहे हैं और कुछ खास लोगों के चंगुल में फंस गए हैं। आज शिक्षकों की स्थिति बहुत ही दयनीय है। दुर्गा चरण मिश्रा ने कहा कि जरूरत पड़ी तो शिक्षक के सम्मान के लिए गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ूगा और मुख्य रूप से शिक्षकों की समस्याएं समान काम के लिए समान वेतन, स्थानांतरण, प्रमोशन, नियोजन प्रक्रिया समाप्त कर नियमित बहाली की प्रक्रिया, स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का व्यवस्था को सही करूँगा। उपस्थित शिक्षकों ने उन्हें भव्य रुप से स्वागत किया। उन्होंने ओबरा एवं दाउदनगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में जनसंपर्क अभियान चलाकर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने की अपील की। विभिन्न विद्यालय के शिक्षकों ने भी उनका आभार प्रकट करते हुए भरोसा दिलाया एवं कहा कि निश्चित रूप से हमसब आपके साथ हैं। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य जोध कुमार, नेहा कुमारी, आनंद कुमार, शैलेंद्र कुमार, राम विनय पांडे, मो० परवेज आलम, संतोष कुमार पांडे, सुगंध पांडे, सुनील कुमार कुशवाहा शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता योगेंद्र दुबे, राजू पांडे, सुशील कुमार पांडे, प्रशांत कुमार, आदित्य दास सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *