सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल, मदनपुर से लौटने के दौरान तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, परिजनों ने किया सड़क जाम
चितरंजन कुमार-
मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज में सड़क हादसे में एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि साथ में रहे एक बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी है जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। दरअसल यह घटना मदनपुर प्रखंड के शिवगंज बाजार स्थित नेशनल हाईवे 19 की है।
मृतक माधोखाप गांव निवासी 52 वर्षीय शंकर चौहान था। जबकि घायल बेटी की पहचान सुषमा कुमारी के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनो पिता-पुत्री बाइक पर सवार होकर मदनपुर बाजार किसी कार्य को लेकर गए हुए थे। वापस लौटने के दौरान जैसे ही शिवगंज के समीप पहुंचे की पीछे से एक तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी।
जिसमें घटनास्थल पर ही शंकर चौहान की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बेटी सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे स्थानीय लोगों के माध्यम से इलाज के लिए मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
वहीं इस घटना के बाद आसपास के आक्रोशित ग्रामीणों एवं लोगों ने नेशनल हाईवे 19 को जाम कर प्रदर्शन करने लगे। जिसके बाद मदनपुर थाना अध्यक्ष शशि कुमार राणा और एसआई गोपाल मिश्रा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचें और प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर हटाया और शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है
जहां से पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं इस घटना के सूचना पर जिला पार्षद शंकर यादव के भाई समाजसेवी शंभू यादव समाजसेवी सोनू मुखिया मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दिया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।











Leave a Reply