Macronews

The information your need

सलैया और देव थाना की पुलिस ने दो शराबी को किया गिरफ्तार

औरंगाबाद जिले के देव और सलैया थाना की पुलिस ने दो शराबी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।सलैया थाने की पुलिस ने पीर बिगहा गांव से शराब के नशे में हंगामा कर रहे इंदल कुमार को सोमवार को गिरफ्तार किया है. मशीन से जांच में शराब पीने की पुष्टि के बाद पुलिस ने इंदल को न्यायालय भेज दिया है .थाना अध्यक्ष अजय शंकर ने बताया कि शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना ग्रामीणों ने दी थी।जबकि देव थाना की पुलिस ने एक शराबी को शराब के नशे में हल्ला हंगामा करते हुए चांदपुर राइस मिल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि सोमवार को चांदपुर राइस मिल के पास से एक शराबी को हल्ला हंगामा करते हुए पकड़ा गया और उसके बाद उसे देव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सीय जांच करवाई गई जहां शराब पीने की पुष्टि चिकित्सकों ने किया उसके बाद हिरासत में न्ययालय भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *