Macronews

The information your need

मृतक के पत्नी को देव सीओ ने चार लाख का दिया चेक,सूर्यकुण्ड तालाब में डूबने के बाद पांच दिन बाद मिला था शव

देव-

देव थाना क्षेत्र के बरहेता गांव निवासी मृतक उपेंद्र रिकीयासन के पत्नी सविता देवी को देव अंचला अधिकारी के द्वारा चार लाख रुपये का चेक मंगलवार को दिया गया ।देव प्रखंड के अंचलाधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि 26 जनवरी दिन गुरुवार को देव एक शादी समारोह में आए व्यक्ति उपेंद्र रिकीयासन की मौत देव स्थित सूर्य कुंड तालाब में स्नान करने के दौरान डूब जाने से हो गया था।पांच दिन के अथक प्रयास के बाद युक्त व्यक्ति के शव को NDRF की टीम के प्रयास विफल होने के बाद तालाब के पानी को सुखाया गया था तब जाकर डूबे हुए व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। मौके पर मौजूद देव थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय देव नगर पंचायत के अध्यक्ष पिंटू कुमार साहिल बेढना पंचायत के मुखिया निशा सिंह मुखिया प्रतिनिधि अप्पू सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *