Macronews

The information your need

दो दिवसीय उमगेश्वरी महोत्सव का हुआ उद्घाटन,उमगा में लगने वाली रोपवे पर हुआ चर्चा

चितरंजन कुमार-
औरंगाबाद जिले के मदनपुर के उमगा में दो दिवसीय उमगेश्वरी महोत्सव का शुक्रवार को पहले दिन का उद्घाटन दिप प्रज्वलित कर किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में औरंगाबाद सांसद सुशिल कुमार सिंह पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह जिला अधिकारी शौरव जोरवाल जिला पार्षद शंकर यादवेन्दु अनुमंडल पदाधिकारी विजयंत प्रखंड प्रमुख सोनी देवी व्यापार मंडल अध्यक्ष पीयूष रंजन उर्फ रिषु सिंह मुख्य पुजारी बालमुकुंद बाबा ने संयुक्त रूप दिप प्रज्वलित कर किया।अनुमंडल पदाधिकारी विजयंत ने अपने संबोधन में सभी अतिथियों के साथ उपस्थित लोगों का स्वागत किया।सांसद सुशिल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जब से मेरा परिवार राजनीत में आया।मेरे पिता विधानसभा के सदस्य चुने गयें विश्व बैंक के सहयोग से तीन सड़क का निर्माण हुआ,उमगा मोड़ से उमगा तक सीरीस कंचनपुर तक और एक अन्य सड़क बनाया।उतर कोयल नहर परियोजना को कब्र से निकला और 2009 से कार्य शुरू किया।काम लगा हुआ और कार्य पूरा भी होगा।उमगेश्वरी मन्दिर के सदस्य पूर्व मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद ने मंच से मांग करते हुए उमगा में रोपवे लगाने,उतर कोयल नहर जो 43 साल बीत जाने की बाद भी पानी लाने की मांग किया।मुख्य पुजारी बालमुकंद बाबा ने कहा कि अगर उमगा का विकास होगा तो यह उधोग के रूप में अस्थापित होगा।जिला पार्षद शंकर यादवेन्दु जितना विकास होना चाहिए था उतना विकास नही हो पाया है।लेकिन सरकार इस दिशा ने काम कर रही है।आने वाले दिनों में उमगा का विकास होगा और पूरे दुनिया मे स्थापित होगा।पर्यटक सूचना केंद्र खोलने के दिशा में काम किया जाए।उमगा का अगर विकास होगा तो जिले का नाम देश और दुनिया मे फैलेगा।पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि हमने रोपवे की मांग किया था 5 करोड़ रुपया का मंग किया था निश्चित रूप से रोपवे उमगा में लगेगा। सीता थापा रामायण सर्किट से जुड़ गया है।उन्होंने कहा कि हमलोग मुख्यमंत्री से मिलकर 30 लाख रुपया आवंटित करने का मांग करेंगे ताकि महोत्सव में और भी व्यवस्था हो सके।जिला अधिकारी ने इस दौराना सुरक्षा के दृष्टिकोण पुलिस प्रसासन की व्यवस्था की गई है।जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि मदनपुर के पहाड़ पर स्थित लँगूराही और पचरुखिया गांव में बिजली,पानी और रोड पहुंचाया है।दूरस्थ जगहों पर पानी पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है।मैं पहला डीएम हूँ जो लँगूराही और पचरुखिया तक पहुंच सका हूँ।मंदिर के विकास में देव उमगा का सर्वे हुआ जो समस्या है उसका समाधान के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजेंगे उसका समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *