Macronews

The information your need

दूसरे के बदले परीक्षा देते मुन्ना भाई गिरफ्तार

रॉकी दूबे, ओबरा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित मैट्रिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के लिए प्रशासन की ओर से कई दावे किए गए थे। इसके बावजूद लोग प्रशासन के दावे में सेंधमारी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में ओबरा प्रखंड के महामाया बीएड कॉलेज में मैट्रिक के परीक्षा में एक मुन्ना भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुन्ना भाई की पहचान अम्बा थाना क्षेत्र के एरका बिगहा निवासी स्व० लक्ष्मण चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र सिकन्दर कुमार के रूप में हुई है जिसे जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि निरीक्षण के दौरान उन्हें शक हुआ और शक के आधार पर जब तमाम दस्तावेज का मिलान किया गया तो सिकन्दर को फर्जी परीक्षार्थी के रूप में पाया गया जो किसी विक्रम कुमार के जगह पर परीक्षा दे रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *