चितरंजन कुमार-
24 घँटा के भीतर गोली कांड के दो अपराधी को देव थाना की पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर भेजा जेल दिया। जानकारी देते हुए देव थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि शुक्रवार को थाना क्षेत्र के साहेब बिगहा गांव के समीप अज्ञात अपराधियों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लाल बीघा गांव निवासी विनय यादव जो देव से राजमिस्त्री का काम करके घर लौट रहे थे तभी गोली मार दी थी।
पुलिस ने सूचना मिलते ही जांच शुरू किया और मामला दर्ज होते ही दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोली लगे व्यक्ति के बयान पर एफ आई आर दर्ज किया गया जिसमें लाल बिगहा गांव निवासी शिव यादव के पुत्र विकेश यरफ रोहित यादव को नामजद और दो अज्ञात लोगों के उपर एफ आई आर दर्ज की गई।
एफ आई आर दर्ज करने के बाद नामजद अभियुक्त विकेश को गुप्त सूचना के आधार पर हरिहरगंज अंबा रोड के एरका नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। वह दूसरे राज्य में भागने के फिराक में बस का इन्तेजार कर रहा था।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार नामजद अभियुक्त ने अपने साथ घटना में संलिप्त एक और व्यक्ति का नाम उजागर किया उसे भी एक अन्य जगह से गिरफ्तार कर लिया गया जिसका पहचान लाल बिगहा गांव के ही शत्रुधन यादव के पुत्र अजय यादव के रूप हुई।
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान विकेश ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके भाई और मां का एक्सीडेंट अंबा में हुआ था जिसमें भाई की मौत हो गई थी विकेश ने बताया कि विनय यादव ओझा है और उसी ने अपने ओझा गुनी में मेरे भाई को जादू टोना कर दिया था जिसमें मेरा भाई एक्सीडेंट में मर गया और मां अभी भी पटना के एम्स में इलाजरत है। थानाध्यक्ष ने बताया कि विकेश पूछताछ के दौरान बताया कि गांव की ही एक विवाहित लड़की जो गर्भवती थी और वह माई के आई थी लेकिन विनय ने उसको ठोक दिया था जिससे पेट में उसका बच्चा मर गया था तब से उस पर हम लोगों की शक्ति की बिना यही ओझा गुनी जादू टोना करके मेरे भाई का जान लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि विकेश ने प्लान के तहत अपने दो सहयोगियों के साथ शुक्रवार की देर रात देव से काम करके लौट रहे विनय यादव को साहेब बिगहा गांव के समीप गोली मार दी थी।जिसमे घायल विनय यादव पटना में अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि अनुसंधान जारी है और एक अन्य अपराधी जो पुलिस के गिरफ्त से बाहर है उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।मामले को लेकर डीएसपी स्वीटी सेहरावत ने किया प्रेस कांफ्रेंस।











Leave a Reply