चितरंजन कुमार-
मदनपुर प्रखंड के एरकी कला पंचायत अंतर्गत ग्राम ऋषिगंज तेलडिहा में माता शबरी के पूजा के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रफीगंज विधानसभा से दो बार विधानसभा प्रत्याशी रहे लोजपा के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान उनके साथ समाजसेवी राम लायक सिंह विनय सिंह पूर्व मुखिया रणधीर सिंह मनीष राज सिंह विपिन सिंह निखिल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। प्रमोद कुमार सिंह ने माता शबरी के चरित्र का वर्णन किया और लोगों को उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की बात बताई।
उन्होंने बताया कि शबरी एक भक्त के रूप में जानी जाती हैं, आज भी माता शबरी की जन्म तिथी शबरी जयंती के रूप में मनाई जाती हैं. शबरी माला मंदिर में भी इस दिन उत्सव होता हैं. पौराणिक युग में कई ऐसे भक्त थे, जिनके लिए स्वयम भगवान धरती पर उतरते थे और उन्हें अपना आशीष देकर स्वयम को गर्वान्वित मानते थे. ऐसी ही एक भक्त थी शबरी. रामायण की कथा में यह देवी शबरी के बेर से प्रसिद्द हैं.











Leave a Reply