चितरंजन कुमार-
रानीकुआँ के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत.
औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के रानीकुआँ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर अभी-अभी एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा सड़क को जाम कर दिया गया है और मुआवजे की मांग की जा रही है।
बताया जाता है कि युवक मदनपुर थाना क्षेत्र के वार स्थित सैलूपुर गांव के हीरा यादव के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। जो अपने दादी के निधन के बाद अपने रिश्तेदारों के घर दादी के ब्रह्मभोज में आने के लिए कार्ड वितरण करने गया था। <img
तभी रानी कुआं के पास उसके मोटरसाइकिल को एक अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मारते हुए उसको कुचलते हुए फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे टीम प्रमोद के सक्रिय सदस्य लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ चंद्रसेन सिंह उर्फ लड्डू सिंह समाजसेवी जसपाल सिंह यादव प्रशासनिक पदाधिकारियों से मुआवजे की मांग की है।











Leave a Reply