Macronews

The information your need

मुंबई के ठाणे में निर्माणाधीन भवन गिरने से मदनपुर के युवक की हुई मौत

चितरंजन कुमार-

मुंबई के ठाणे में एक निर्माणाधीन भवन गिर जाने से मलबे में दबकर मदनपुर थाना क्षेत्र के वार गांव निवासी अवधेश मालाकार के 25 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार सैनी कि मलबे में दबकर मौत हो गई।मृतक युवक अपने घर से एक सप्ताह पूर्व ही वह मुंबई रोजी रोटी के लिए कमाने गया।मृतक युवक का 2016 में शादी हुआ था जिससे दो लड़का है। एक तीन वर्ष और दूसरा दो वर्ष का है। बताया जाता है कि घर की माली स्थिति ठीक नहीं होने के कारण युवक मुंबई के एक बिल्डर कंपनी में 4 वर्ष से काम करता था वही छुट्टी पर 1 सप्ताह पूर्व आया था। परिजनों से कह कर गया था कि इस बार की कमाई से घर की स्थिति को सुदृढ कर लेंगे। घटना की सूचना पाकर क्षेत्र के जिला पार्षद शंकर यादवेन्दु मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढाँढस बंधवाया। वही पदाधिकारियों से बात करें मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया में जुट गयें हैं।मृतक का शव शनिवार को वार स्थित अहीर बिगहा उसके निवास स्थान पहुंचेगा।परिजनों का रोरोकर हालात खराब है।पत्नी रोते बिलखते वेहोंश हो जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *