रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड के अतरौली गांव में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को जलभरी यात्रा निकाली गई। बताते चलें कि ओबरा के अतरौली में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पंच दिवसीय कार्यक्रम पंडित रंजन आचार्य के नेतृत्व में शुक्रवार से भगवान शिव की पूजा अर्चना के साथ आरंभ हुई वहीं शनिवार को जलभरी यात्रा निकाली गई जिसमें ओबरा स्थित पुनपुन अदरी नदी के संगम दोमुहान पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के नारे के उद्घोष के साथ भक्तिमय वातावरण में जलभरी यात्रा को पूर्ण किए। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक व राज्य बीपीएससी प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि इस दौरान भगवान शिव के प्राण प्रतिष्ठा, रुद्रा अभिषेक, अखंड एवं हवन पूर्णाहुति का कार्यक्रम होगा। स्थानीय निवासी गोपाल सिंह, शत्रुघ्न शरण सिंह, राजकुमार सिंह, बैजनाथ सिंह, माधव कुमार, अरुणजय कुमार सिंह, राज किशोर सिंह, रामचंद्र सिंह, प्रोफेसर सत्येंद्र नारायण सिंह, अवधेश सिंह, राजेंद्र कुमार सिंह, हृदयानंद सिंह, अवध बिहारी सिंह, दुर्गा यादव, जितेंद्र पटेल, संजय कुमार, प्रकाश बादल, सुनील यादव, ओम प्रकाश यादव, जुदागिर राम, दिनेश शर्मा, लल्लन ठाकुर, सुरेश पासवान, अनिल कुमार, राम नारायण सिंह, हरिहर सिंह, अशोक कुमार, हरिनारायण यादव, रामाशंकर सिंह, बिंदेश्वरी सिंह, नंदकिशोर सिंह सहित अन्य लोगों ने चर्चा करते हुए बताया कि यह मंदिर सदियों से आध्यात्मिक आस्था का केंद्र रहा है, सभी पर्व त्योहारों व सामान्य अवसरों पर ग्रामीण मंदिर के बरामदे में बैठकर भजन कीर्तन, गांव के विकास की बातें पर विचार विमर्श करते हैं और एक दूसरे को सम्मान, सहयोग व समन्वय की भावना से देखते हैं आज उसी की बदौलत गांव में एक आदर्श माहौल स्थापित हुआ है और इस तरह कार्यक्रम संभव हो सका है।











Leave a Reply