चितरंजन कुमार-
देव प्रखंड कार्यालय में शनिवार को प्रखंड प्रमुख मानमती देवी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें देव प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्य एवं मुखिया के साथ प्रखंड के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि देव सूर्य महोत्सव में वीवीआईपी और वीआईपी को लेकर एक मुद्दा पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा उठाई गई जिसमें कहा गया कि पंचायत समिति सदस्य एवं मुखिया और प्रखंड प्रमुख को भी वीआईपी दीर्घा में जाने से रोका गया और किसी को वीवीआइपी का पास उपलब्ध नहीं कराया गया।
इस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जवाब देते हुए कहा कि यह मामला प्रखंड का नहीं यह मामला जिला प्रशासन का है और इसकी देखरेख अनुमंडल पदाधिकारी कर रहे थे। जिस पर एक पंचायत समिति सदस्य ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को कहा उनके पत्नी को लेकर भदी बात बोली गई और कहा गया कि महोत्सव के वीवीआइपी दीर्घा में बैठकर महोत्सव के कार्यक्रम का BDO की पत्नी आनंद ले रही थी।
जिस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि आपको हमसे सवाल करना है करिए जो बोलना बोलिये मेरे परिवारिक जीवन पर टिका टिपण्णी मत करिए। जिसका समर्थन प्रखंड के मुखिया व पंचायत समिति सदस्यों ने करते हुए कहा कि किसी के निजी जीवन मे झांकना और उस पर टिप्पणी करना उचित नही है।इस बात के लिए मुखिया और समिति सदस्यों ने निंदा भी किया।
हालाकि प्रखंड प्रमुख मानमती देवी ने आरोप लगाते हुए बताई की प केताकि के पंचायत समिति सदस्य पर BDO के हाँथ चलाया गया है। BDO कुंदन कुमार ने बताया कि यह आरोप सरासर गलत और बबुनिया है।पंचायत समिति सदस्य के साथ प्रखंड प्रमुख घड़ियाली आँशु बहा रही हैं।मैं सभी चुनै हुए जनप्रतिनिधियों को सम्मान करता हूं और उनकी हर समस्या का निदान करने के लिए प्रयासरत रहता हूँ।











Leave a Reply