Macronews

The information your need

सामाजिक व राजनीतिक मूल्यों में गिरावट नई पीढ़ी के लिए चुनौती का विषय

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय रामबाग घटारो में पूर्व जिला पार्षद व समाजवादी नेता राजीव रंजन सिन्हा ने आज के परिवेश में सामाजिक व राजनीतिक मूल्यों में गिरावट नई पीढ़ी को चुनौती विषय पर एक व्याख्यात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व जिला पार्षद राजीव रंजन सिन्हा, प्रोफेसर बच्चू लाल सिंह, कपिल देव सिंह, गोवर्धन सिंह सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक बैजनाथ सिंह, संचालन अर्जुन पासवान व प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से की। पूर्व जिला पार्षद व पूर्व काराकाट लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी समाजवादी नेता राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि वक्त आ गया है कि मतदाता एक अच्छे जनप्रतिनिधि का चयन करें, ताकि जनता की समस्याओं को सदन में उठाया जा सके और उनके हक व अधिकार की लड़ाई लड़ा जा सके उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के कंधों पर देश की भविष्य टिकी हुई है उन्हें हर हाल में एक सामाजिक व राजनैतिक मूल्यों का मापदंड मानवता व नैतिकता के दृष्टिकोण को अपनाते हुए समाज के शिक्षाविद, त्याग व समर्पण, संघर्षशील व गरीबों का हितैषी जनप्रतिनिधि को राजनीति के मुख्यधारा में लाना होगा। वहीं प्रोफेसर बच्चू लाल सिंह ने कहा कि जब तक युवा पीढ़ी सामाजिक व राजनीतिक मूल्यों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अपने जीवन में आत्मसात नहीं करेंगे तब तक देश की विशेषकर सामाजिक व राजनैतिक दशा को सुधारा नही जा सकता। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक व राज्य बीपीएससी प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि अच्छे जनप्रतिनिधि का चयन कर ही अपने क्षेत्र में शांति, खुशहाली, विकास व प्रगति का मार्ग प्रशस्त होते देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो क्षेत्रीय नेता गरीबों, मजदूरों, किसान, छात्र, नौजवान के हक की लड़ाई लड़ता हो वैसे जनप्रतिनिधि को ही अपना नेतृत्व करने हेतु सहयोग व समर्थन देना चाहिए। इस मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद डॉ. केदारनाथ यादव, प्रखंड प्रमुख अनुज राम, समाजसेवी युवा नेता संजय यादव, महेश यादव, विजय कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *