चितरंजन कुमार-
लोकसभा चुनाव के पहले बिहार में जदयू अध्यक्ष जिला अध्यक्ष को बदल दिया है। इसे लोकसभा चुनाव की तैयारी को जोड़कर देखा जा रहा है।हालाकि सांगठनिक चुनाव के दौरान जेडीयू की अंदरूनी कहल सतह पर आ गई थी। सांगठनिक चुनाव में पक्षपात का आरोप लगाते हुए कई जिलों में पार्टी के नेता आपस में भिड़ गए थे और इसको लेकर भारी बवाल भी हुआ था।बिहार के उन 10 जिलों के लिए जेडीयू ने अपने नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है।
जिनके सांगठनिक चुनाव में कलह सामने देखने के लिए मिला था। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बिहार के उन 10 जिलों के जिलाध्यक्षों का मनोनयन करते हुए पत्र जारी कर दिया।बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रमेश ऋषिदेव को मधेपुरा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है जबकि रफिगंज विधानसभा के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह को औरंगाबाद जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।रामबाबू कुशवाहा को मुजफ्फरपुर, रणधीर कुमार सोनी को शेखपुरा, मो. अरशद को नालंदा, अजय कुशवाहा को रोहतास और वहीं अनुपम सिंह को मुजफ्फरपुर नगर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है जबकि माधव झा को दरभंगा नगर, मुकेश कुमार को कटिहार नगर और संजय सिंह को बेगूसराय का नगर अध्यक्ष बनाया गया है।











Leave a Reply