Macronews

The information your need

जदयू के नवमनोनित पदाधिकारियों को जदयू कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने औरंगाबाद जिले के विश्वनाथ सिंह को जदयू के प्रदेश कमिटी उपाध्यक्ष, मृत्युंजय सिंह, सुनील यादव को महासचिव, नन्हकू पाण्डेय को सचिव एवं अशोक कुमार सिंह को औरंगाबाद जिला के जदयू जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर सभी नवमनोनित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दिया है। साथ ही जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह एवं बिहार के माननीय लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति भी आभार प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि सभी नवमनोनित पदाधिकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाये जा रहे महत्वकांक्षी योजना को जिले के सभी लोगों के बीच पहुंचाने का कार्य करेंगे। इनके मनोनयन पर ओबरा प्रखंड के अशोक पाण्डेय, रामेश्वर प्रसाद, सुरीठ सिंह, अजय गुप्ता, गोपाल सिंह, शत्रुघ्न शरण सिंह, प्रवीण शर्मा, जितेन्द्र सिंह, चेतन दास, जितेन्द्र शर्मा, उर्मिला देवी, रमेश प्रसाद, नीतीश कुमार, ललन चन्द्रवंशी सहित अनेकों जदयू कार्यकर्ताओं ने नवमनोनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए प्रदेश जदयू के प्रति आभार प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *