रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड अंतर्गत ग्राम सोनहुली एवं सरसौली पंचायत के गंजपर एवं मलवा पंचायत के ग्राम मलवां में आगामी रविवार को सासाराम में मनाए जाने वाले सम्राट अशोक जयंती समारोह को भव्य रूप देने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गाओं का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों को रविवार सुबह 9:00 बजे सासाराम रेलवे मैदान में चलने के लिए प्रेरित किया गया। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय मेहता ने बताया कि हमने सबको देखा सबको परखा हमारे पूर्वज माननीय शकुनी चौधरी को अपना आदर्श नेता मानते थे और आज हम सम्राट चौधरी को अपना नेता मानते हैं। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सम्राट चौधरी को जो जिम्मेवारी सौंपी है उनकी हाथों को मजबूत करने के लिए हम सबका दायित्व बनता है। अतः आप सभी रेलवे मैदान सासाराम में लाखों की संख्या में पहुंचकर सम्राट अशोक की जयंती को सफल एवं ऐतिहासिक बनाएं। वहीं शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा की जिस प्रकार सम्राट अशोक पूरे विश्व के प्रियदर्शी थे उसी तरह आज हमारे बिहार ही नहीं पूरे विश्व में इनकी जयंती मनाई जा रही है। अतः आप सब अपना कीमती समय निकाल सासाराम के रेलवे मैदान में जाना सुनिश्चित करें। इस मौके पर विधानसभा संयोजक संजय कुमार गुप्ता, ओबीसी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा, वार्ड प्रतिनिधि संजय कुशवाहा, मनीष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।











Leave a Reply