Macronews

The information your need

डॉ० प्रकाश चन्द्रा द्वारा चलाये गए मानवीय पहल राहत के अंतर्गत अग्निपीड़ित परिवार को दी राहत सामग्री

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखण्ड के डिहरा पंचायत के अधौरा गांव निवासी ददन चौधरी के घर खाना पकाने के दौरान अगलगी की घटना घटी थी जिससे उनके घर का सारा समान जलकर राख हो गया। इस घटना की जानकारी जिले के सुप्रसिद्ध समाजसेवी, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दाउदनगर के सचिव, युग संस्कृति न्यास के बिहार प्रदेश प्रमुख, हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा के संरक्षक एवं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चन्द्रा को मिली। जानकारी मिलते ही डॉ. चन्द्रा ने अपने टीम के सदस्यों से पीड़ित परिवार को मदद पहुंचाने का आग्रह किया। जिसके बाद हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा के सदस्यों ने डॉ. चन्द्रा द्वारा चलाये गए मानवीय पहल ‘राहत’ के अंतर्गत पीड़ित परिवार को मदद के रूप में राहत सामग्री उपलब्ध कराई। डॉ. प्रकाश चन्द्रा ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि विपदा के समय में पीड़ित परिवार को मदद करना ही मैं मानवीय जीवन का सबसे बड़ा पूण्य समझता हूँ और मेरी टीम हरसंभव लोगों की मदद को तैयार रहती है उन्होंने इस नेक कार्य हेतु टीम के सदस्यों की भी सराहना की है। वहीं टीम के सक्रिय सदस्य चिन्टू मिश्रा ने बताया कि डॉ० चन्द्रा के नेतृत्व में निरंतर पीड़ितों की मदद की जा रही है जो काफी सराहनीय है। इस मौके पर दीपक राज, निशांत गहलौत, लोकेश तिवारी, संतन सिंह मुखिया सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *