Macronews

The information your need

रामनवमी पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, जय श्री राम के जयकारे से गूंज उठा शहर

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रामनवमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। ओबरा प्रखंड मुख्यालय के देवी मंदिर, काली मंदिर, माँ अष्टभुजी खरांटी सहित प्रखंड के विभिन्न गांवों के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। रामनवमी पर्व पर भक्त सुबह से ही पूजा पाठ में लगे रहे। पूजा करने के लिए मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार देखी गई। हाथ में केसरिया झंडे, माथे पर लाल टीका व जय श्री राम के जयकारे गूंजते रहे। मंदिर के बाहर का नजारा भी कम उत्साहवर्धक नहीं था। माँ अष्टभुजी मंदिर के पूजा कमिटी अध्यक्ष सहजानंद कुमार उर्फ डिक्कू ने बताया कि भक्त माँ के दर पर आकर सच्चे दिल से जो भी मन्नत मांगते हैं वह अवश्य पूरा होता है। उन्होंने बताया कि मंदिर का इतिहास लगभग 250 वर्ष पुराना है। शहीद जगतपति के पूर्वजों द्वारा कोलकाता के काली घाट से मां अष्टभुजी की प्रतिमा लाकर स्थापित की गई थी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर परिसर में हवन का आयोजन किया गया। सत्येंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, धनंजय पांडे, शत्रुंजय पांडे एवं अन्य श्रद्धालु हवन में सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *