Macronews

The information your need

रक्तदान कर बचाई मरीज की जान

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड के चेचाढ़ी निवासी प्रमोद राम की पत्नी सुमन देवी को तत्काल रक्त की आवश्यकता थी इसकी जानकारी भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दाउदनगर के सचिव, हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा के संरक्षक एवं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० प्रकाश चन्द्रा को मिली जानकारी मिलते ही डॉ० चन्द्रा ने अपने टीम के सदस्यों से मदद पहुंचाने का आग्रह किया। डॉ० चन्द्रा के आग्रह पर एचओपीसी के सदस्य अविनाश यादव ने अस्पताल पहुंच रक्तदान कर सुमन की जीवन रक्षा में अपना योगदान दिया। डॉ० चन्द्रा ने अविनाश यादव जैसे सामाजिक प्रवृति वाले युवा की सेवा भावना की तारीफ करते हुए कहा कि अविनाश जैसे युवा युवा से हमारी समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए और एक दूसरे के सुख दुख में सदैव साथ रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *