Macronews

The information your need

मैट्रिक परीक्षा में द नेशनल कोचिंग के छात्रों ने मारी बाजी

रॉकी कुमार दूबे

बारुण प्रखंड के चिरैला पौथू हॉल्ट स्थित द नेशनल कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा में बेहतर परिणाम लाकर अपने क्षेत्र में परचम लहराया है। उच्च विद्यालय पौथू के छात्र अंकित ने 450 अंक लाकर अपने गांव व समाज का नाम रौशन किया। रौशन के पिता गांव में ही किराना दुकान चलाकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं। उच्च विद्यालय पौथू के ही ज्योति कुमारी 435 अंक, गुड़िया कुमारी 405 अंक, मोहित कुमार 400 अंक, उच्च विद्यालय टेरी पोखराहा के छात्र गुलाम मोइनुद्दीन 432 अंक, निरंजन कुमार 417 अंक प्राप्त कर अपने गांव का नाम रौशन किया। उतीर्ण छात्रों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। संस्था के संचालक प्रमोद कुमार ने बताया कि उक्त सभी छात्र हमारे संस्था से ज्ञान अर्जन कर संस्था व अपने गांव का नाम रौशन किया है। हमारे संस्था से मैट्रिक की परीक्षा में कुल 55 छात्र सम्मिलित हुए थे जिसमें 43 प्रथम, 10 द्वितीय श्रेणी से उतीर्ण हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *