Macronews

The information your need

शोकाकुल परिवार को पहुंचाई राहत सामग्री

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड के कारा पंचायत के कुमाइन निवासी रामपुकार राम के 20 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार की मृत्यु जॉन्डिस की वजह से मात्र 20 वर्ष की अवस्था मे हो गई। सुभाष के मृत्यु की जानकारी भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दाउदनगर के सचिव, राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा के संरक्षक एवं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० प्रकाश चन्द्रा को मिली जानकारी मिलते ही डॉ० चन्द्रा ने अपने टीम के साथियों से पीड़ित परिवार को मदद पहुंचाने का आग्रह किया जिसके बाद एचओपीसी के सदस्यों ने डॉ० चन्द्रा द्वारा चलाए गए मानवीय पहल राहत के अंतर्गत शोकाकुल परिजनों के घर जा राहत सामग्री पहुंचाई। इस मौके पर सिक्कू राय, मुडिंग यादव, पीयूष पांडेय, रंजन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *