Macronews

The information your need

हिन्दू देश के लिए खतरा बन गया है,भारत देश में हिन्दू राष्ट्र नहीं हो सकता है-डा.लक्ष्मण

चितरंजन कुमार:-

देश फिर से वीर भगत सिंह को पुकार रहा है। उक्त बातें रविवार को मदनपुर खेल मैदान में जनवादी लेखक संघ औरंगाबाद के तत्वावधान में आयोजित भगत सिंह के शहादत पखवारा के रुप में आज का समय और भगत सिंह विषय पर सेमिनार आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए डाक्टर लक्ष्मण यादव ने कही। उन्होंने कहा कि वर्षों बाद बिहार सम्प्रदायिक हिंसा हुई है। हिन्दू देश के लिए खतरा बन गया है।भारत देश में हिन्दू राष्ट्र नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि अप्रैल का महीना को सामाजिक न्याय के महीना के रूप में देखता हूं। 23 मार्च को भगत सिंह को फांसी दी गई थी और 23 मार्च को ही डॉ लोहिया का जन्म हुआ था। डॉक्टर लोहिया ने कहा था कि ना मैं अपना जन्मदिन मनाउंगा और ना लोगों को मनाने दूंगा,क्योंकि इसी दिन देश ने एक नायक को खो दिया था ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष मंडल सदस्य बीरेंद्र प्रसाद,ई. नागेन्द्र यादव व इकबाल अख्तर दिल ने किया। जबकि संचालन प्रो.अलखदेव प्रसाद अचल ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मशाल जला कर सामाजिक चिंतक सिद्धार्थ रामू और दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो.लक्ष्मण यादव,डा.कर्मानन्द आर्य एवं जलेस बिहार के सचिव कुमार विनीताभ ने किया। इस अवसर पर आगत अतिथियों ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प माल्यार्पण किया गया तथा अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। आगत अतिथियों का स्वागत स्वागताध्यक्ष मुखिया संजय कुमार यादव ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिद्धार्थ रामू ने कहा आज के समय में लाखों करोड़ों भगत सिंह की जरूरत है। क्योंकि आज देश में सत्ता के लिए धर्म को राजनीति में घसीटा जा रहा है।देश में जिस तरह साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ा जा रहा है।
देश में संविधान की जगह मनुस्मृति को स्थापित करने का षड्यंत्र रचा जा रहा,वह देश के लिए खतरा बन गया है। मुख्य अतिथि के रूप में डा.लक्ष्मण यादव ने कहा कि आज देश फिर से भगत सिंह को पुकार रहा है।जब तक भगत सिंह का सपना पूरा नहीं हो जाता,तब तक देश में समानता नहीं आ सकती और जब तक समाजवाद नहीं आएगा,तब तक भाईचारा संभव नहीं है। उसके लिए भगत सिंह की तरह एक बार फिर से लड़ाई लड़ने की जरूरत है। जहां डा.कर्मानन्द आर्य ने कहा कि आज गरीबों,मजलूमों की स्थिति अंग्रेजी हुकूमत से भी बदतर हो गई है। इसलिए देश को फिर से एक नयी क्रांति की जरूरत है।जलेस बिहार के सचिव कुमार विनीताभ ने कहा जनवादी लेखक संघ भगत सिंह की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहा है। उसके लिए निरंतर संघर्षरत रहा है। नौजवानों को आगे आने की जरूरत है।

देव मोड़ पर प्रोफेसर लक्ष्मण यादव को किया गया स्वागत

औरंगाबाद जिले के देव मोड़ के पास जब प्रोफेसर लक्ष्मण यादव पहुंचे तो मुखिया संजय यादव के नेतृत्व में हजारों लोगों ने पुष्प का माला पहना कर स्वागत किया।उसके बाद लगभग एक सौ गाड़ी के जुलूस के साथ मदनपुर खेल मैदान परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल तक प्रोफेसर लक्ष्मण यादव को ले जाया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला पार्षद सदस्य शंकर यादवेन्दु,विकास कुमार,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पंकज कुमार,लम्बू यादव, महेन्द्र यादव, रवीन्द्र यादव,सुरेन्द्र यादव, पूर्व मुखिया शहज़ाद शाही,जिप अनिल कुमार यादव, मुखिया धन्नजय यादव,विवेक कुमार गुप्ता,मनोज चौधरी ,रंजीत कुमार यादव,शम्भू शरण सत्यार्थी, राजद वरीय नेता रविन्द्र कुमार यादव,रामेश्वर कुमार रौशन,राजद नेता सोनु कुमार यादव लालदेव यादव थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *