Macronews

The information your need

ओबरा महोत्सव को ऐतिहासिक रूप देने में जुटे आयोजन समिति के सदस्य

रॉकी दूबे, ओबरा

29 व 30 अप्रैल को होनेवाली 2 दिवसीय ओबरा महोत्सव की तैयारी को लेकर समाजसेवी डॉ० प्रकाश चंद्रा ने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों से जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि आयोजन समिति के सदस्यों के द्वारा ओबरा महोत्सव की तैयारी की जा रही है वह ओबरा नहीं बल्कि दाउदनगर अनुमंडल के लिए भी सौभाग्य की बात है।उन्होंने समिति के सदस्यों से कहा कि महोत्सव कार्यक्रम सफल बनाने के लिए हम आपके साथ हैं। समिति के सदस्यों के हौसला बुलंद करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में किसी तरह की कोई चूक न हो इस पर समिति के सदस्यों को ध्यान रखने की जरूरत है तथा आने वाले सभी अतिथियों को परेशानी ना हो इसके लिए ध्यान देने की आवश्यकता है। आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद, कोषाध्यक्ष बृजेश द्विवेदी एवं स्नेह रंजन ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य व ऐतिहासिक रूप देने के लिए समिति के सदस्य जुटे हुए हैं। वहीं कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते हुए डॉ० प्रकाश चंद्रा ने समिति के सदस्यों से कहा कि इस तरह की आयोजन से हमें खुशी मिलती है, आप सबों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए हम सदैव तत्पर है। डॉ० प्रकाश चंद्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि ओबरा महोत्सव समिति के सदस्यों के द्वारा जो कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है निश्चित रूप से अनुमंडल स्तर पर ऐतिहासिक कार्यक्रम साबित होगा। इस मौके पर कृष्णा प्रसाद सिंह, अनिल मालाकार, मणि प्रसाद गुप्ता, रिशु सिंह, बृजेश कुमार द्विवेदी, स्नेह रंजन, पुष्कर अग्रवाल, प्रमोद भगत, रिशु सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि शिव प्रकाश, महेंद्र प्रसाद उर्फ लालबाबू सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *