चितरंजन कुमार:-
आखिरकार औरंगाबाद के जिला अध्यक्ष पद का मनोहर कर दिया गया मदनपुर प्रखंड के दर्द की पंचायत के लगातार 15 वर्षों से पैक्स अध्यक्ष पद से चुनाव जीतने वाले राजद के समर्पित कार्यकर्ता अमरेंद्र कुमार कुशवाहा को औरंगाबाद का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
औरंगाबाद के जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर लगातार सोशल मीडिया पर बधाई देने का सिलसिला जारी है बधाई देने वालों में प्रदेश महासचिव कौसलेश्वर यादव, जिला पार्षद शंकर यादवेन्दु,अनिल यादव, शशिभूषण शर्मा,विकास दिव्यकृति,राजद प्रवक्ता डॉ रमेश यादव,युवा जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल मेहता,उप प्रमुख प्रतिनिधि उदय यादव, पैक्स अध्यक्ष मनोरंजन सिंह, टुनटुन सिंह,सैयद फहद साही,सोनू मुखिया,मुखिया सह युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष धनन्जय यादव, अवधेश कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष मदनपुर सरोज राम,टाइगर अभिमन्यु यादव,मुखिया प्रतिनिधि रणजीत यादव राजू यादव सहित आदि राजद कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया है।इधर जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर अमरेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी ने एक निचले स्तर के मुझ जैसे कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।जिम्मेदारी को मैं बखूबी समझते हुए राष्ट्रीय जनता दल को औरंगाबाद में बूथ स्तर तक मजबूती मजबूती प्रदान करेंगे।उन्होंने कहा कि राजद पार्टी पर जो जात पात की पार्टी का आरोप जो लगता है व बिल्कुल निराधार है।मैं कुशवाहा जाती से आता हूँ।राजद ए टू जेड की पार्टी है।इस पार्टी में सभी जाति धर्म को जगह दिया जाता है और सभी जाति धर्म के कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता है।मेरा संकल्प है कि वर्षो से औरंगाबाद वाशियों का सपना है कि लोकसभा जैसे ऊपरी सदन में अपने पार्टी के प्रत्याशी जाएं उस संकल्प की ओर कार्य मे जब से मैं राजद पार्टी के साथ जुड़ा हूँ तब से कार्य कर रहा हूं।उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई के साथ अभार प्रकट किया।











Leave a Reply