Macronews

The information your need

ओबरा महोत्सव में दिखा कला संस्कृति का अनोखा रंग कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बांधा समां

रॉकी दूबे, ओबरा

दो दिवसीय ओबरा महोत्सव के दौरान लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान एवं उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने विशेष रूप से कार्यक्रम में शिरकत की
ओबरा प्रखंड परिसर में हो रहे दो दिवसीय ओबरा महोत्सव का शांतिपूर्ण तरीके से समापन हो गया। ओबरा महोत्सव के पहले दिन कार्यक्रम का उद्घाटन उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान, लोजपा संसदीय बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान, लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० प्रकाश चंद्रा ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान वृंदावन के मशहूर कलाकारों ने राधा कृष्ण की झांकी व स्थानीय कलाकारों एवं स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वहीं दूसरे दिन के कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद सुशील सिंह, रेड क्रॉस सोसायटी के चैयरमैन सतीश सिंह, अमिलौना पैक्स अध्यक्ष मोनी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय व गायक विशाल गगन ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी व हिंदी गानों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम मे चार चांद लगा दिया। इस दौरान कलाकारों ने मेरे रश्के कमर, मुझे दिल की बीमारी है जैसे गानों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गायक विशाल गगन ने भोजपुरी में अश्लीलता परोसे जाने की बात करते हुए कहा कि भोजपुरी दुनिया में अश्लीलता परोसने वाले कलाकार का लाइफ ज्यादा नहीं है वे दर्शक के सामने जिस तरह से उभर कर सामने आते हैं दर्शक उतनी ही तेजी से उन्हें नकार देते हैं। वही कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद, कोषाध्यक्ष बृजेश द्विवेदी, स्नेह रंजन, प्रमोद भगत, पुष्कर अग्रवाल, रिशु सिंह, शुभम सिंह, लवकेश दुबे, योगेंद्र दुबे सहित समिति के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *