Macronews

The information your need

रोजी-रोटी के लिए देव के कचनपुर से उड़ीसा गए युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत गाव में छाया मातम।

अरसद अली देव-

देव प्रखंड क्षेत्र के कंचनपूर गाव के युवक रोजी रोटी के लिए उड़ीसा गया हुआ था जहां बाइक दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार उड़ीसा के मलकानगिरी जिले में काम के तलाश के लिए गया हुआ था। काम भी मिल गया लेकिन दुर्भाग्य की बात तो यह हुआ कि किसी कार्य को लेकर बाइक से जा रहा था।उसी समय रास्ते मे अनियन्त्रित हो कर बाइक गिर गई।जिसमे घटना स्थाल पर ही उसका मौत हो गई।युवक का पहचान देव थाना क्षेत्र के कंचनपूर गाव निवासी सरयू यादव के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुआ। शव मंगलवार को जब कचनपुर गांव पहुँचा तो गाव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *