रॉकी दूबे, ओबरा
अपनी मां के मौत की खबर सुनकर मायके जा रही एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के तेजपुरा हजारी विगहा नहर रोड समीप की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जम्होर थाना के कतेया निवासी विजय साव की 48 वर्षीय पत्नी बेबी देवी अपनी मां के मौत का खबर सुनकर अपने बेटा 25 वर्षीय विक्रांत उर्फ वीरु के साथ दाउदनगर बाइक से जा रही थी। जैसे ही तेजपुरा हजारी विगहा के समीप पहुंची उसी दौरान बारुण की ओर से आ रही एक एक्सयूवी कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से बाइक सड़क के किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई जिससे महिला की मौत हो गई। वहीं इस घटना में मृतिका का 25 वर्षीय पुत्र विक्रांत उर्फ वीरू घायल हो गया है। स्थानीय लोगों ने वीरू को ईलाज के लिए दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल ले गया। स्थानीय लोगों ने एक्सयूवी कार को पकड़ लिया है। चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। सूचना पर ओबरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया। वहीं एक्सयूवी कार को जप्त कर थाना लाया गया। इधर घटना के बाद गांव में मातम का माहौल बन गया है।










Leave a Reply