रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड के तेजपुरा गांव निवासी महेंद्र कुमार की माता का निधन हो गया था। महेंद्र के पिता काफी वृद्ध हैं एवं महेंद्र भी दिव्यांग हैं। महेंद्र की माता की मृत्यु की जानकारी भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दाउदनगर के सचिव, राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा के संरक्षक एवं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० प्रकाश चन्द्रा को मिली जानकारी मिलते ही डॉ० चन्द्रा ने अपने टीम एचओपीसी के सदस्यों से पीड़ित परिवार को मदद पहुंचाने का आग्रह किया उनके आग्रह पर एचओपीसी के सदस्यों ने उनके घर जा परिजनों को राहत सामग्री पहुंचाई। इस मौके पर चिंटू मिश्रा, सनोज कुमार, सोनू कुमार, राहुल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहें। वहीं दूसरी घटना ओबरा प्रखंड के अधौरा गांव निवासी रामरूप चौधरी की आकस्मिक मृत्यु तार के पेड़ के ऊपर से गिर जाने की वजह से हो गई। वो अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्री और दो पुत्र को छोड़ चल बसे। उनकी मृत्यु की जानकारी भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दाउदनगर के सचिव, राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा के संरक्षक एवं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश चन्द्रा को मिली जानकारी मिलते ही डॉ० चन्द्रा ने अपने टीम के सदस्यों से पीड़ित परिवार को मदद पहुंचाने का आग्रह किया उनके आग्रह पर टीम के सदस्यों ने उनके घर जा परिजनों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। इस मौके पर मुकेश मिश्रा, नीतीश यादव, रणधीर यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।











Leave a Reply