Macronews

The information your need

अभाविप ने जन वितरण प्रणाली के दुकानों को जांच के लिए जिला पदाधिकारी को कराया अवगत

रॉकी दूबे, ओबरा

अभाविप नेता पुष्कर अग्रवाल ने जन वितरण प्रणाली के दुकानों की जांच हेतु जिला पदाधिकारी को ईमेल के माध्यम से एक पत्र लिख अवगत कराया है। पत्र के माध्यम से बताया कि केंद्र और राज्य सरकार गरीबी रेखा के अंतर्गत आने वाले परिवारों को राशन उपलब्ध कराने के लिए योजनाएं संचालित कर रही है ताकि कोई भी गरीब परिवार भूखा ना रह सके, पर स्थानीय जन वितरण प्रणाली के दुकानदार भ्रष्टाचार में पूरी तरह संलिप्त हैं। सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं गरीबों तक नहीं पहुंच पा रही है। स्थानीय जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के द्वारा लाभुकों को कम वजन में राशन दिया जा रहा है। कुछ ऐसे जन वितरण प्रणाली के दुकानदार है जो एक एक महीना का राशन गुम कर जाते हैं। लाभार्थियों को जाने के बाद बताया जाता है कि अभी सरकार के द्वारा खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराया गया है। समाजसेवी सह अभाविप नेता पुष्कर अग्रवाल ने जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया है कि ओबरा प्रखंड अंतर्गत जितने भी जन वितरण प्रणाली के दुकान है उन सभी दुकानों में एक टीम गठित कर जांच कराई जाए। जांच उपरांत दोषी पाए जाने वाले दुकानदारों का लाइसेंस रद्द करते हुए उन पर उचित कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *