Macronews

The information your need

सीबीएसई 10 एवं 12 वीं परीक्षा में मेंटर क्लासेज के छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी

रॉकी दूबे, ओबरा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए 10 वीं एवं 12 वीं के परिणाम में मेंटर क्लासेस ओबरा के विद्यार्थियों ने अच्छी सफलता प्राप्त की है। जानकारी देते हुए संस्था के निर्देशक विकाश कुमार ने बताया कि मेंटर क्लासेज के कक्षा बारहवीं के कुल 20 विद्यार्थियों में सभी ने प्रथम श्रेणी प्राप्त किया। 12 वीं के छात्र कुमार अनुराग 95, अभिजीत कुमार 91 एवं श्रुति जयसवाल 85 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कुमार अनुराग 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। संस्था के 10 वीं कक्षा के कुल 45 विद्यार्थियों में 44 प्रथम श्रेणी से एवं 01 द्वितीय श्रेणी से उतीर्ण हुए। जिसमें आर्यन मित्तल 98, निखिल कुमार 95, एवं उर्वशी, सुहानी, किशन, प्रतीक, नवनीत 93 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं आर्यन मितल 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रखंड में प्रथम स्थान हासिल किया। संस्था के निर्देशक विकाश कुमार ने सफल छात्र छात्राओं को धन्यवाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *