Macronews

The information your need

मारपीट मामले में एक शराबी को भेजा गया जेल

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा थाना क्षेत्र के बेल गांव से पुलिस ने शराब के नशे में मारपीट करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त गांव निवासी सुनील साव के द्वारा सूचना मिली कि गांव के ही सुरेंद्र साव के द्वारा शराब के नशे में हमारे साथ मारपीट एवं हमारे घर में तोड़फोड़ किया जा रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शराब के नशे की हालत में युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वही वादी सुनील साव के बयान पर शराब के नशे में मारपीट करने एवं घर में तोड़फोड़ करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज भी की गई है। अग्रिम करवाई करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *