रॉकी दूबे, ओबरा
जमीनी विवाद संबंधित मामले के निपटारे को लेकर शनिवार को फेसर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष रामविलास यादव, राजस्व कर्मचारी रंजीत पंडित एवं अरुण कुमार की देखरेख में जनता दरबार लगाया गया इस दौरान भूमि विवाद से संबंधित दो मामले आये जिसमें दोनों मामले का निष्पादन किया गया। वहीं खुदवां थाना परिसर में थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार एवं राजस्व कर्मचारी अरुण कुमार की देखरेख में जनता दरबार लगाया गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित एक मामले आया जिसे नोटिस जारी किया गया है। वहीं राजस्व कर्मचारी अरुण कुमार ने बताया की प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में जमीनी विवाद संबंधित मामले को लेकर जनता दरबार लगाया जाता है जहां दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले का निष्पादन कर दिया जाता है जिससे लोगों को कोर्ट कचहरी जाने से छुटकारा मिल जाता है।











Leave a Reply