Macronews

The information your need

सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए सड़क दुर्घटना रोकथाम समिति ने किया हवन

रॉकी दूबे, ओबरा

सड़क दुर्घटना रोकथाम समिति ओबरा के द्वारा मंगलवार की देर शाम बेल रोड स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में बढ़ती सड़क दुर्घटना को कम करने को लेकर पूजा अर्चना के साथ वृहद पैमाने पर हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अभाविप नेता पुष्कर अग्रवाल ने किया। इस दौरान रंजीत पाण्डेय, डीकु कुमार एवं मुकेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना रोकथाम समिति बढ़ती सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए एक चलाई गई एक मुहिम है। समिति सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। समिति के सदस्यों ने पदाधिकारियों को ध्यान केंद्रित कराते हुए कहा कि ओबरा बाजार की मुख्य सड़क पूरी तरह से अतिक्रमणकारियों के चंगुल में है जब तक सड़क अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया जाएगा आये दिन सड़क दुर्घटना देखने को मिलते रहेंगे। वहीं सड़क किनारे फुटपाथ नही होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पूरे बाजार में जाम की स्थिति अक्सर देखने को मिलती है। हवन के पश्चात समिति जल्द ही बाजार में बस स्टैंड व सब्जी विक्रेताओ के लिए उपयुक्त जगह चयनित कराने के लिए पदाधिकारी से मांग करेगी। वहीं समिति प्रशासन से आग्रह करती है कि नाबालिगों के द्वारा वाहन चलाने पर पूरी तरह से नकेल कसा जाए। नाबालिगों के द्वारा अनियंत्रित वाहन चलाने से भी आये दिन दुर्घटना घट रही है। इस अवसर पर मुकेश कुमार, नवलेश कुमार, चंदन कुमार, मंटू कुमार, रोशन कुमार, आनंद कुमार, रंजीत कुमार, डीकु कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *