Macronews

The information your need

अज्ञात वाहन की टक्कर से पेड़ से टकराई नर्तकियों की ऑटो

रॉकी दूबे, ओबरा

फेसर थाना क्षेत्र के उन्थू लख एवं हरनाही के बीच बुधवार रात करीब 9 बजे अज्ञात वाहन से अनियंत्रित होकर नर्तकीयों की एक ऑटो सड़क किनारे पेड़ में टक्कर मार दी। जिससे एक नर्तकी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 3 नर्तकी घायल हो गई। घायल नर्तकियों को आनन-फानन में लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। मृतक नर्तकी की पहचान मदरसा रोड स्थित गंज मोहल्ले के मो० तस्लीम की पुत्री रेशमा खातून उर्फ खुशबू के रूप में की गई है। जबकि घायलों की पहचान उसी मोहल्ले की आरती देवी, प्रीति कुमारी एवं कलावती देवी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही फेेेसर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को स्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंज मुहल्ले से चारो नर्तकियां ऑटो रिजर्व करके फेसर थाना क्षेत्र के देवकी कला में आयोजित एक शादी समारोह में नृत्य कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी इसी दौरान यह घटना घटी वहीं ऑटो चालक सुरेंद्र पासवान फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *