रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड परिसर में गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष पप्पू शर्मा के अध्यक्षता में वार्ड सदस्यों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के सभी पंचायत के वार्ड सदस्य ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की मजबूती तथा प्रखंड स्तरीय कमेटी के विस्तार पर चर्चा की गई। आगामी 8 जून को पुनः प्रखंड परिसर स्थित सभागार में कमेटी का विस्तार करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने चर्चा करते हुए कहा कि प्रखंड स्तरीय कमेटी के विस्तार के बाद पंचायत स्तरीय कमेटी का विस्तार किया जाएगा तथा संगठन को हर हाल में मजबूत किया जाएगा। बताया कि ओबरा प्रखंड के 289 वार्ड सदस्यों ने आगामी निर्धारित बैठक में भाग लेंगे। बैठक के दौरान उपस्थित वार्ड सदस्यों ने बारी-बारी से अपने अधिकार के बारे में चर्चा की तथा कहा कि सरकार हम वार्ड सदस्यों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है यदि हम वार्ड सदस्यों को अधिकार नही मिलती है तो आंदोलन के साथ-सथ सभी वार्ड सदस्य इस्तीफा देने को बाध्य होंगे। सरकार हमारी अधिकार को हर हाल में देना सुनिश्चित करें। इस संबंध में जानकारी देते हुए वार्ड संघ के प्रखंड अध्यक्ष पप्पू शर्मा ने बताया कि संगठन को विस्तार हेतु बैठक बुलाई गई है तथा अपने अधिकार को लेकर बैठक के दौरान चर्चा हुई कहा कि प्रखंड स्तरीय कमेटी का विस्तार करने के बाद अपने अधिकार के लिए संगठन सड़क से लेकर सदन तक पहुंचेगी बावजूद कोई सुनवाई नहीं होती है तो निश्चित रूप से संगठन इस्तीफा देने को बाध्य होगी। इस मौके पर उप मुखिया चंदन कुमार, मिथिलेश कुमार, अर्जुन पासवान, वीरेंद्र कुमार, राजीव रंजन, सुनीता देवी, सत्येंद्र कुमार, अजय गुप्ता, विजय पासवान, महेंद्र कुमार, रामनरेश, गौतम कुमार के अलावे अन्य वार्ड सदस्यों ने सरकार के विरुद्ध अपने अधिकार के लिए आक्रोश जताया।











Leave a Reply