रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित लोजपा कार्यालय में लोजपा (रामविलास) प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा के संरक्षक डॉ० प्रकाश चन्द्रा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने संगठन मजबूती पर चर्चा की एवं लोगों की समस्याओं का समाधान निकालने की बात कही। इस दौरान डॉ० चन्द्रा ने भोला साव के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया और कहा कि दुख की घड़ी में मनुष्य को बुद्धि तथा विवेक से काम लेना चाहिए। वहीं ओबरा वार्ड संख्या 13 एवं 14 में मणि प्रसाद गुप्ता, गुप्तेश्वर प्रसाद, सत्येंद्र प्रसाद, अनिल भगत के अलावे दर्जनों लोगों ने अपने आवास के उपर से 11 हजार का विद्युत का धार प्रवाहित होने की बात कही। डॉ० चन्द्रा ने आश्वासन देते हुए त्वरित विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता के दूरभाष पर संपर्क कर समस्याओं का निदान निकालने की बात कही। इधर कार्यपालक अभियंता ने आश्वासन देते हुए कहा कि निश्चित रूप से उपभोक्ताओं के समस्याओं का समाधान किया जाएगा। डॉ० प्रकाश चंद्रा ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त कराते हुए कहा कि यदि विद्युत विभाग इस मामले में गंभीर नहीं होती है तो इसके लिए विद्युत विभाग के मंत्री से संपर्क कर कार्यों की निष्पादन कराई जाएगी। उन्होंने जनता दरबार के माध्यम से कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट भी निष्पादन किया तथा लोगों को भरोसा दिलाते हुए कि जो व्यक्ति किसी तरह की समस्या में है वे लोग निश्चित रूप से संपर्क करें आपकी समस्याओं का निदान निकाला जाएगा। इस मौके पर प्रमोद भगत, पुष्कर अग्रवाल, मंटू कुमार, मणि प्रसाद गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।











Leave a Reply