Macronews

The information your need

सीथ्री के द्वारा स्वास्थ्य एवं समाजिक मुद्दे पर लोगों को किया गया जागरूक

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखण्ड के डिहरी पंचायत भवन में शुक्रवार को सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज (सीथ्री) के द्वारा योग पखवारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम डिहरी पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग किया। उसके पश्चात योग से होने वाले लाभ एवं आगामी 26 जून से शुरू होने वाले परिवार नियोजन पखवारा पर विशेष चर्चा की गई। मुखिया दिलीप कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग पखवारा के अवसर पर योग के महत्व को जानना जरूरी है। हम सभी अगर प्रत्येक दिन प्रातः काल में योग व्यायाम करें तो हमारे अंदर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी जिससे हम सदैव स्वस्थ रहेंगे और हमें डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस दौरान आशा कार्यकर्ता अनीता देवी के द्वारा आगामी 26 जून से होने वाले परिवार नियोजन पखवाड़ा की जानकारी दी गई एवं परिवार नियोजन के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि हम सभी परिवार नियोजन को अपनाएंगे तभी अपने बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य के साथ-साथ उच्च शिक्षा दे पाएंगे। बताते चलें की सीथ्री पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर औरंगाबाद जिले में स्वास्थ्य एवं समाजिक मुद्दे पर विकास करने में सहयोग प्रदान कर रही है। संस्था के द्वारा लगातार परिवार नियोजन, बेटियों के उच्च शिक्षा देने का बढ़ावा दिया जा रहा है। बाल विवाह, घरेलू हिंसा, लैंगिक असमानता को पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से जागरूक कर खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर विकास मित्र देव कुमार, सीथ्री के प्रखंड समन्वयक बद्री भूषण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *