रॉकी दूबे, ओबरा
फेसर थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष रामविलास यादव के अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के संवेदनशील जगहों पर चर्चा की गई। जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष रामविलास यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बकरीद कुर्बानी का त्यौहार है जो आपसी प्रेम और सद्भावना को दर्शाता है। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अफवाहों से दूर रहें व किसी भी प्रकार की अशांति होती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें इस दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। बैठक में मुख्य रूप से करसांव पंचायत के मुखिया मो० तुफैल अंसारी, सरपंच संजय यादव, इब्राहिमपुर पंचायत के मुखिया बृजमोहन यादव, परसडीह पंचायत के सरपंच गया साव सहित दोनों समुदाय के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।











Leave a Reply