रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित लोजपा (रा०) कार्यालय में गुरुवार को एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार पासवान व संचालन दाउदनगर प्रभारी विजेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह ओबरा विधानसभा प्रत्याशी डॉ० प्रकाश चंद्रा की माता उर्मिला किरण के जल्द स्वास्थ्य होने की ईश्वर से कामना किया। लोगों को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष सुरेश पासवान ने कहा कि जिले के सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं लोजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० प्रकाश चंद्रा की माता उर्मिला किरण का तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रहा है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके कुशल स्वास्थ्य की कामना के लिए यह प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता माता उर्मिला किरण की बेहतर स्वास्थ के लिए कामना करते हैं। उनके जल्द स्वस्थ होने हेतु शुक्रवार को ओबरा प्रखंड मुख्यालय के देवी मंदिर परिसर में पूजा अर्चना के साथ हवन का कार्यक्रम रखा गया है, ताकि माता के स्वास्थ्य में मां भगवती की कृपा से जल्द सुधार हो सके। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया है कि शुक्रवार को 11 बजे दिन में सभी माँ के दरबार में उपस्थित होकर पूजा व हवन का कार्यक्रम में भाग लें। वहीं प्रखंड के ही बेल गांव में बकरीद के अवसर पर नमाज अदा करने के बाद सभी मुस्लिम भाइयों ने डॉ प्रकाश चंद्रा की माता उर्मिला किरण की बेहतर स्वास्थ्य के लिए दुआ मांगा। इस अवसर पर प्रखंड सचिव बनवारी पासवान, प्रखंड मीडिया प्रभारी जयनंदन कुमार पासवान, काशी सोनी, श्रीजानंद पांडे, अभिषेक कुमार, मनीष राम, सिकंदर राम, बबन राम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










Leave a Reply