Macronews

The information your need

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को दिया बधाई व शुभकामनाएं

रॉकी दूबे, ओबरा

बिहार राज्य बीपीएससी प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर चिकित्सा के क्षेत्र में किये गए बेहतर कार्यकलापों व गतिविधियो के लिए समस्त चिकित्सकों को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा कि कोरोनाकाल में डॉ० के के अग्रवाल, डॉ० प्रभात कुमार, डॉ० शैलेंद्र कुमार, डॉ० आर आर झा सहित अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी जो आज हमारे बीच नहीं रहें उनका योगदान अविस्मरणीय है जिन्होंने अपने अथक प्रयासों से मानव सेवा करते हुए अपने प्राण जोखिम में डाल कर मनुष्यों को नया जीवन दिया है। उनके प्रति मैं अपनी ओर से श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करें। वहीं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक तथा समाजसेवी कमलेश कुमार विक्कल ने डॉ० राजेश रंजन, डॉ० नागेंद्र प्रसाद, डॉ० भागवत प्रसाद सिंह, मिथिलेश कुमार पांडेय, अरविंद हॉस्पिटल दाउदनगर के सभी चिकित्सकों को बधाई देते हुए कहा कि चिकित्सक दिवस, पृथ्वी पर मानवों का भगवान कहे जाने वाले चिकित्सकों को समर्पित है। इस खास दिन पर पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री बिधान चन्द्र राय को भी याद किया जाता है। बिधान चन्द्र राय देश के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ ही एक अच्छे चिकित्सक भी थे। आजादी के बाद उन्होंने अपना सारा जीवन लोगों के लिए चिकित्सा सेवा को समर्पित कर दिया। बिधान चन्द्र राय की स्मृति में ही ‘राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस’ भारत में 1 जुलाई को मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *