रॉकी दूबे, ओबरा
बिहार राज्य शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के० के० पाठक को बेहतर कार्य करने पर ओबरा प्रखंड के शिक्षकों ने बधाई दिया है। मध्य विद्यालय कलेन के शिक्षक अशोक कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव के० के० पाठक द्वारा विद्यालय में इन दिनों जो जांच प्रक्रिया शुरू की गई है उससे शिक्षा में व्यापक सुधार हो रहा है तथा शिक्षक समय से विद्यालय पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि समाज में विद्यालय के प्रति लोगों का सकारात्मक सोच देखने को मिल रहा है। गरीब वर्ग के साथ सम्मान वर्ग के छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने विद्यालय पहुंच रहे हैं। पहली बार शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह कार्य कराई गई है जो शिक्षक तथा छात्र-छात्राओं के हित में सराहनीय कदम है। शिक्षकों ने बधाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा जो आदेश दिया गया है शत प्रतिशत शिक्षक पालन कर रहे हैं। मांग करते हुए शिक्षक अशोक कुमार, विनोद कुमार प्रसाद, प्रधानाध्यापक नरेश राम, अजीत कुमार सिंह यादव, मनोरंजन प्रसाद, निरंजन, दिनेश प्रसाद, रंजन कुमार ने कहा कि यह प्रक्रिया अनवरत चलता रहे ताकि शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ हो सके।










Leave a Reply