रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड के खूदवां पंचायत में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत मुखिया रागिनी देवी के अध्यक्षता में कूड़ेदान का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से वितरण पंचायत सचिव विजय सिंह, स्वच्छता सचिव अजय कुमार, प्रवेच्छक रूबी देवी सहित पंचायत के वार्ड सदस्य उपस्थित रहें। पंचायत के मुखिया रागिनी देवी एवं प्रतिनिधि मुन्ना कुमार ने बताया कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण के अंतर्गत पंचायत के विभिन्न गांव में लगभग 700 डस्टबिन का वितरण किया गया है साथ ही रिक्शा ठेला भी वितरण की गई है। कहा कि निश्चित रूप से स्वच्छ रखने के उद्देश्य से यह कार्य कराया गया है। उन्होंने अपील करते हुए लोगों से कहा कि जो सामग्री दी गई है उसका सही उपयोग करें। सामग्री उपलब्ध होने से निश्चित रूप से स्वच्छ तथा लोग निरोग होंगे। उन्होंने उपस्थित वार्ड सदस्यों को कहा कि समन्वय स्थापित कर पंचायत को चौमुखी विकास करने की जिम्मेवारी सरकार ने हम जनप्रतिनिधियों को दे रखी है। इस मौके पर वार्ड सदस्य खुशबू देवी, विकास कुमार, शारदा देवी, रंजीता देवी, आरती देवी, भवन पासवान, हरिशंकर सिंह, रंगनाथ, सीता देवी उप मुखिया पप्पू कुमार, परीक्षा चौधरी, मनोज कुमार, मुन्ना कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहें।











Leave a Reply