रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड परिसर स्थित कृषि कार्यालय में कृषि पदाधिकारी पुनीत कुमार की अध्यक्षता में कृषि विभाग के द्वारा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के माध्यम से उपलब्ध कराए गए मिनी किट अरहर एवं मडूआ मिनी वितरण को लेकर कर्मियों के साथ एक बैठक आयोजित किया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी पुनीत कुमार ने कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि हर हाल में मिनी किट का वितरण किसानों के बीच करना है उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि मिनी किट को कृषि कार्यालय में उपलब्ध करा दिया गया है किसान एक सप्ताह के अंदर कृषि कार्यालय से मिनी किट लेना सुनिश्चित करें। जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी पुनीत कुमार ने बताया कि राष्ट्र खाद्य सुरक्षा मिशन के दलहन योजना अंतर्गत अरहर दस किट, मक्का चौबीस किट, ज्वार अरहर सात किट, बाजरा अरहर सात किट उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया प्रति किट 3280 रुपया भुगतान कर ऑनलाइन कर राशि प्राप्त करना सुनिश्चित करें साथ ही विभाग के द्वारा मिनी किट के रूप में अरहर 2.48 क्विंटल, मडुआ 1.36 क्विंटल एवं 34 बैग कल्चर उपलब्ध कराया गया है। किसान को ऑनलाइन के माध्यम से मिनी किट वितरण करना है। इस मौके पर अकाउंटेंट श्वेता कुमारी, एटीएम जोशना कुमारी, राहुल कुमार एवं बीटीएम अमरनाथ कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहें।











Leave a Reply