रॉकी दूबे, ओबरा
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का एनडीए के हिस्सा बनने पर एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में एनडीए कार्यकर्ताओं ने आपसी बैठक कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। जानकारी देते हुए लोजपा (रा०) प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार पासवान ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक चिराग पासवान का एनडीए गठबंधन में शामिल होने का निर्णय स्वागत योग्य है। हमेशा से गरीबों, शोषितों की लड़ाई लड़ने वाली लोजपा को एनडीए में आने से बिहार के साथ ही देश की राजनीति में एनडीए को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। साथ ही आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष पप्पू अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री संजय गुप्ता, लोजपा के जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र पासवान, लोजपा के प्रखंड सचिव बनवारी पासवान, मनोज कुमार, सुरेश पासवान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया है।











Leave a Reply